हर्षल पटेल आरसीबी के स्टार गेंदबाज हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने 4 मैच खेले, जिसमें 6 विकेट लिए हैं।  RCB का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में रॉयल चैलेंचर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्षल पटेल इस सीजन के कुछ मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं। हर्षल पटेल (Harshal Patel) की बहन का निधन हो गया है। मुंबई के खिलाफ मैच के बाद वो अपने घर लौट गए हैं। हर्षल पटेल की बहन बीमार थीं और बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। जिसके बाद हर्षल बायो बबल से बाहर चले गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- IPL 2022: पहले मैच में शून्य पर आउट हुआ था ये खिलाड़ी, फिर 3 करोड़ में लगी बोली, अब MI के खिलाफ जड़े 6 सिक्स

हर्षल पटेल इस सीजन में अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं। अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेला जाएगा। ऐसे में वो टीम के साथ जुड़ पाएंगे या नहीं अभी इसे लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन बायोबबल से बाहर जाने के कारण उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन करना पडे़गा।

मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
शनिवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 23 दरन देकर 2 विकेट लिए थे। बड़ी बात ये थी कि उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया था। दूसरा विकेट उन्हें रमनदीप सिंह का लिया था।

इसे भी पढ़ें- जब नशे में धुत एक खिलाड़ी ने 15वें माले से युजवेंद्र चहल को लटका दिया था उल्टा, ऐसा था उनका रिएक्शन

इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन
हर्षल पटेल आरसीबी के स्टार गेंदबाज हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने 4 मैच खेले, जिसमें 6 विकेट लिए हैं। वहीं, हर्षल पटेल के बीते सीजन की बात करें तो उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। IPL 2021 में हर्षल पटेल ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए। उन्हें पर्पल कैप दी गई थी। बता दें कि इस सीजन में आरसीबी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अभी तक खेल 4 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।