दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया है। मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मार्श ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। 

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बुधवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया है। मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मार्श ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट लिए। डेविड वार्नर ने 52 रन बनाए और नाबाद रहे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली कैपिटल्स के अब 12 मैचों में 12 अंक हैं और अब वह राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के करीब है, जिनके 12 मैचों के बाद 14 अंक हैं। डीसी की जीत ने इस स्तर पर प्लेऑफ की दौड़ को दिलचस्प बना दिया है। मिचेल मार्श ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

उन्होंने पहले 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए और फिर डीसी को जीत की ओर ले जाने के लिए 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली। मिशेल मार्श ने डेविड वार्नर के साथ 144 रनों की साझेदारी की, जिससे दिल्ली ने आसानी से 161 रनों का लक्ष्य पा लिया। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी। ट्रेंट बोल्ट ने पारी की दूसरी गेंद पर श्रीकर भारत को आउट किया। 

यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 6 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। यशस्वी जायसवाल ने 19, जोस बटलर ने 7, रविचंद्रन अश्विन ने 50, देवदत्त पडिक्कल ने 48, संजू सैमसन (कप्तान) ने 6, रियान पराग ने 9, रेसी वान डेर डूसेन ने 12 और ट्रेंट बोल्ट ने 3 रन बनाए। दूसरी ओर दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने 52, मिचेल मार्श ने 89 और ऋषभ पंत (कप्तान) ने 13 रन बनाए। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं। प्वाइंट टेबल पर दिल्ली 5वें स्थान पर है। दिल्ली ने 12 मैच खेले हैं। वहीं, प्लाइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर मौजूद राजस्थान के 14 अंक है। राजस्थान ने भी 12 मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें- मां नीना गुप्ता नहीं डैड विव रिचर्डस के साथ खुश हैं मासाबा गुप्ता, महान क्रिकेटर के बर्थडे पर किया ये काम