इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए गरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने इस साल 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए गरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने इस साल 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिस मॉरिस को पिछले साल आरसीबी ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इस बार उनकी बोली 16.25 करोड़ रुपए लगाई गई। 

Scroll to load tweet…


16 करोड़ में खरीदे गए थे युवराज सिंह
इससे पहले आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे। उन्हें 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा। लेकिन 6 साल बाद ये रिकॉर्ड टूट गया है। अब क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 

पेट कमिंस का भी तोड़ा रिकॉर्ड
इसी के साथ क्रिस मॉरिस ने पेट कमिंस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पेट कमिंस अब तक आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। उन्हें केकेआर ने 15.5करोड़ रुपए में पिछले साल खरीदा था। 

क्यों महंगे बिके क्रिस मॉरिस?
क्रिस मॉरिस एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। यही वजह है कि वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। मॉरिस ने 23 टी-20 मैचों में 34 विकेट लिए हैं। वहीं, आईपीएल में उन्होंने 70 मैचों में 80 विकेट लिए हैं। 

मॉरिस बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 23 मैच की 13 पारियों में 133 रन बनाए। जबकि आईपीएल में 44 पारियों में 551 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 30 छक्के भी लगाए हैं।