नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या पहले 590 थी, लेकिन नीलामी शुरू होने से ठीक पहले इस सूची में 10 और खिलाड़ी जोड़ दिए गए हैं। इस तरह से अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) से पहले मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या पहले 590 थी, लेकिन नीलामी शुरू होने से ठीक पहले इस सूची में 10 और खिलाड़ी जोड़ दिए गए हैं। इस तरह से अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन दस खिलाड़ियों को किया सूची में शामिल 

आईपीएल के 15वें सीजन के लिए जिन 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उनमें एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, रोहन राणा, सैराज पाटिल और हार्दिक तैमोर के नाम शामिल हैं। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों का नंबर आएगा। 

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2022 सवाल-जवाबः जानें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी किस देश से है, कुल कितने प्लेयर चुने जाएंगे

आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले सभी 10 टीमों के पर्स में पैसा- 

चेन्नई सुपर किंग्स: 42 करोड़ रुपए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपए

मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपए

पंजाब किंग्स: 72 करोड़ रुपए

दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपए

कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपए

राजस्थान रॉयल्स: 62 करोड़ रुपए

सनराइजर्स हैदराबाद: 68 करोड़ रुपए

लखनऊ सुपर जायंट्स: 58 करोड़ रुपए

गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपए

आईपीएल 2022 नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची- 


मुंबई इंडियंस-

रोहित शर्मा (16 करोड़)

जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)

सूर्यकुमार यादव (8 करोड़)

कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)


चेन्नई सुपर किंग्स-

रवींद्र जडेजा (16 करोड़)

एमएस धोनी (12 करोड़)

मोईन अली (8 करोड़)

ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)


सनराइजर्स हैदराबाद-

केन विलियमसन (14 करोड़)

अब्दुल समद (4 करोड़)

उमरान मलिक (4 करोड़)


कोलकाता नाइट राइडर्स- 

आंद्रे रसेल (12 करोड़)

वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़)

वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)

सुनील नरेन (6 करोड़)


लखनऊ सुपर जायंट्स-

केएल राहुल (17 करोड़)

मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़)

रवि बिश्नोई (4 करोड़)


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-

विराट कोहली (15 करोड़)

ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)

मोहम्मद सिराज (7 करोड़)


गुजरात टाइटंस-

हार्दिक पांड्या (15 करोड़)

राशिद खान (15 करोड़)

शुभमन गिल (8 करोड़)


दिल्ली कैपिटल्स-

ऋषभ पंत (16 करोड़)

अक्षर पटेल (9 करोड़)

पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़)

एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)


राजस्थान रॉयल्स-

संजू सैमसन (14 करोड़)

जोस बटलर (10 करोड़)

यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)


पंजाब किंग्स-

मयंक अग्रवाल (12 करोड़)

अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

यह भी पढ़ें: 

IPL Nilami 2022: नीलामी में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की जानकारी, किस प्लेयर का है कितना बेस प्राइस

इस वजह से IPL ऑक्शन में शामिल नहीं होंगी Preity Zinta, बताई वजह तो एक यूजर ने पूछ लिया अटपटा सवाल

IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास में इन प्लेयर्स पर लगी है सबसे महंगी बोली, कीमत सुन ठंडे हो जाएंगे कान