दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में हैट्रिक लगाकर आस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले एश्टोन एगर ने ‘रॉकस्टार’ रविंद्र जडेजा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते हुए कहा कि इस भारतीय हरफनमौला से बातचीत का उन्हें काफी फायदा मिला। 

मेलबर्न. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में हैट्रिक लगाकर आस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले एश्टोन एगर ने ‘रॉकस्टार’ रविंद्र जडेजा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते हुए कहा कि इस भारतीय हरफनमौला से बातचीत का उन्हें काफी फायदा मिला। जडेजा की तारीफ में एगर ने बताया कि जड्डू से बात करने के बाद उन्हें काफी प्रेरणा मिली और वो अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर पाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे। हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की उम्र अभी 26 साल है, जबकि भारतीय ऑलराउंडर अभी 31 साल के हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एगर ने बताया कि पिछले महीने आस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर जडेजा से मिली सलाह उनके काफी काम आई । उन्होंने कहा ,‘‘भारत के खिलाफ श्रृंखला के बाद मैने रविंद्र जडेजा से काफी बात की । स्पिन गेंदबाजी के बारे में उससे बातचीत करके मुझे काफी प्रेरणा मिली ।’’

इस वजह से फेवरेट हैं जडेजा 
उन्होंने कहा ,‘‘ वह दुनिया भर में मेरा सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है ।मैं उसकी तरह खेलना चाहता हूं । वह पूरा रॉकस्टार है । उसे खेलते देखने भर से मेरे भीतर आत्मविश्वास आ जाता है । बल्लेबाजी में उसका रवैया काफी सकारात्मक रहता है और वह मैदान पर उसी सकारात्मकता को लेकर उतरता है ।’’