BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी रांची टीम के साथ अभ्यास करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने ने काफी समय तक बल्लेबाजी की और टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। 2019 वर्ल्डकप सेमीफाइनल के बाद से पूर्व भारतीय कप्तान ने कोई मैच नहीं खेला है। 

रांची. BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी रांची टीम के साथ अभ्यास करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने ने काफी समय तक बल्लेबाजी की और टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। 2019 वर्ल्डकप सेमीफाइनल के बाद से पूर्व भारतीय कप्तान ने कोई मैच नहीं खेला है। इसके अलावा उन्होंने नेट में भी कोई अभ्यास नहीं किया था। इसके बावजूद जब पूर्व भारतीय कप्तान हाथ में बल्ला लेकर नेट्स में बल्लेबाजी करने उतरे तो लगभग हर गेंद उनके बल्ले के बीचो बीच लग रही थी। धोनी की बल्लेबाजी देखकर झारखंड के कोच राजीव कुमार हैरान रह गए। 6 महीने लंबे ब्रेक के बाद भी उनकी लय बरकरार है और उनकी टाइमिंग देखकर लग रहा है कि माही अभी भी फॉर्म में हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झारखंड टीम के कोच राजीव कुमार का कहना है कि उन्हें लग रहा था धोनी लंबे समय बाद बल्लेबाजी कर रहे हैं, पहले नेट सेशन में वो थोड़ा असहज महसूस करेंगे, पर उन्होंने हर गेंद को बल्ले के बीचे बीच से खेला और अच्छी टाइमिंग के साथ शॉट लगाए। राजीव कुमार ने साथ ही स्पष्ट किया कि वो IPL 2020 के लिए तैयारी कर रहे हैं। चेन्नई की वापसी के बाद थाला ने दो सीजन में दोनों बार अपनी टीम को फाइलन में पहुंचाया है और एक बार खिताब भी अपने नाम किया है। पिछले सीजन में चेन्नई मुंबई इंडियंस से सिर्फ 1 रन से हार गई थी। 

धोनी की बल्लेबाजी ने हैरान किया 
झारखंड के कोच ने कहा "ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद थी कि इतनें दिनों में धोनी को थोड़ा जंग लग गया होगा, आखिरी बार जब हमने बात की थी तब उन्होंने कहा था कि वो जनवरी से ट्रेनिंग शुरू करेंगे और उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वो अपने शब्दों के पक्के हैं। वो नेट्स में झारखंड के आम खिलाड़ी की तरह ही प्रैक्टिस कर रहे थे। भारतीय टीम को लेकर मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। IPL 2020 के लिए उनकी तैयारी शुरू हो चुकी है। सीनियर टीम रणजी के मैचों में व्यस्त है और जब तक धोनी रांची में हैं वो ट्रेनिंग के लिए आते रहेंगे।"