मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले कैरिबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। लेकिन अब भी वे टीम के साथ जुड़े रहेंगे।  

Kieron Pollard IPL Retirement. मुंबई इंडियंस के टॉप ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अब दर्शक छक्कों की बारिश करते हुए नहीं देख पाएंगे क्योंकि इस स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इस कैरिबियाई खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर दिया था। लेकिन पोलार्ड की उपयोगिता को देखते हुए उन्हें टीम के साथ जोड़ा जाएगा और नई भूमिका दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों लेना पड़ा संन्यास
मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में कीरोन पोलार्ड की बड़ी भूमिका रही है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2023 आईपीएल के लिए रिटेन नहीं किया और रिलीज की लिस्ट में डाल दिया। इसके बाद पोलार्ड ने आईपीएल से ही संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। पोलार्ड का कहना है कि वे किसी दूसरी टीम के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हालांकि पोलार्ड ने टीम के साथ अपने नए रोल का भी खुलासा कर दिया है और मुबंई इंडियंस ने भी इस फैसले की पुष्टि ट्विट के माध्यम से की है।

Scroll to load tweet…

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनेंगे
आईपीएल से संन्यास लेने के बावजूद मुंबई इंडियंस में पोलार्ड की भूमिका बनी रहेगी और वे टीम के नए बैटिंग कोच का पद संभालेंगे। कीरोन पोलार्ड का आईपीएल करियर उंचाइयों तक पहुंचा था और उन्होंने टीम को 5 बार खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पोलार्ड ने आईपीएल की 171 पारियों में 3412 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 147 से भी उपर का रहा है। आईपीएल में पोलार्ड ने कुल 223 छक्के और 218 चौके जड़े हैं। गेंदबाजी की बात करें तो कुल 107 मैचों में बॉलिंग करते हुए पोलार्ड ने 69 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें

MS Dhoni 2.0: टीम इंडिया में फिर चलेगा धोनी का सिक्का! मिस्टर कूल के लिए बीसीसीआई बना रहा यह बड़ा प्लान