भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी जमकर देखने को मिलता है। फोर्ब्स की ताजा सेलिब्रिटी लिस्ट में कोहली को देश का सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी बताया गया है। 

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी जमकर देखने को मिलता है। फोर्ब्स की ताजा सेलिब्रिटी लिस्ट में कोहली को देश का सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी बताया गया है। इस मामले में कोहली ने देश की सभी बड़ी हस्तियों को मात दी है। अभिनेता अक्षय कुमार की रैंक में भी सुधार हुआ है। अक्षय इस सूची में विराट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कोहली फोर्ब्स की सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी इस लिस्ट में पहले नंबर पर नहीं आया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोहली के अलावा सचिन और धोनी भी इस सूची में टॉप टेन में शामिल हैं। धोनी को पांचवा और सचिन को नौंवा स्थान मिला है, जबकि रोहित टॉप टेन में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। भारतीय टीम से ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल, शिखर धवन, रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव भी इस सूची में शामिल हैं। 

Scroll to load tweet…

कोहली ने इस दौरान अक्षय कुमार और सलमान खान से कम पैसे कमाए हैं, पर हमेशा सुर्खियों में रहने के कारण कोहली को अक्षय और सलमान से ऊपर रखा गया है। महिला क्रिकेटर मिताली राज, स्मृति मांधाना और हरमनप्रीत ने भी टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है। क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और साइना नेहवाल पहलवान बजरंग पूनिया बॉक्सर मैरीकॉम टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना फुटबॉलर सुनील क्षेत्री और गोल्फर अनिर्बन लहिरी शामिल हैं।