भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यहां तक की पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी विराट के प्रशंसकों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फैन का फोटो वायरल हो रहा है। उसने कहा कि हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।  

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यहां तक की पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी विराट के प्रशंसकों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फैन का फोटो वायरल हो रहा है। उसने कहा कि हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"पाकिस्तान की तरफ से बहुत सारा प्यार"
शाहबाज शरीफ नाम के ट्विटर अकाउंट से एक फोटो डाली गई, जिसके साथ लिखा था, "विराट कोहली हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं । मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। पाकिस्तान की तरफ से बहुत सारा प्यार।" साल 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। 

ट्विटर यूजर्स का था ऐसा रिएक्शन 
- विराट को लेकर किए ट्वीट पर भारतीय ट्विटर यूजर्स ने जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा, बम से उड़ाना चाहते हो क्या?
- दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, हमें विराट कोहली के फैन्स से भी प्यार है। पाकिस्तान में खेलने के लिए सोचेंगे।
- एक यूजर ने लिखा, माफी, ब्रदर... हम अपने खिलाड़ियों को लेकर रिस्क नहीं ले सकते हैं। 

Scroll to load tweet…