जब इंग्लैंड टीम ने 228 रन बनाकर भारत के खिलाफ 9 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच जीतने के बाद कैथरीन ब्रंट ने लॉर्डस की नई नवेली बालकनी में नताली को प्रपोज किया था।

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर नताली सीवर और कैथरीन ब्रंट ने शुक्रवार को सगाई कर ली। LGBT समुदाय के वार्षिक जागरुकता दिवस के अवसर पर दोनों ने इस बात का एलान किया। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और साल 2017 में वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान एक दूसरे की गर्लफ्रेंड्स बनी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान किया था प्रपोज़

View post on Instagram

LGBT जागरुकता दिवस पर की सगाई
इंग्लैंड महिला टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाली दोनो खिलाड़ियों ने LGBT समुदाय के वार्षिक जागरुकता दिवस के मौके पर सगाई कर ली। इंस्टाग्राम पर सगाई की जानकारी साझा करते हुए नताली सीवर ने लिखा "हमारी वाइन और मैगजीन पार्टी में आपका स्वागत है #ISaidYes # Mrs&Mrs #Bridesmaids"।