मध्य प्रदेश की टीम ने पहली बार रणजी ट्राफी खिताब पर कब्जा किया। मध्य प्रदेश ने 41 बार के चैंपियन मुंबई को हराकर यह मुकाबला जीता है। 

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश ने मुंबई को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया है। मध्य प्रदेश ने फाइनल मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से शिकस्त दी है। मध्य प्रदेश ने पहली बार खिताबी मुकाबला जीता है और उसने 41 बार के चैंपियन मुंबई को हराकर यह मेडेन टाइटल अपने नाम किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरू में हुआ खिताबी मैच
मध्य प्रदेश ने बेंगलुरु में मुंबई पर छह विकेट से जीत के साथ अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। मुंबई ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 374 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार बैटिंग की। मध्य प्रदेश के बल्लेबाज यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शानदार शतक लगाए और टीम ने 536 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश ने मुंबई की टीम को 269 रनों पर ही समेट दिया। जिसके बाद मध्य प्रदेश को सिर्फ 108 रनों का लक्ष्य मिला। इस टारगेट को मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

शानदार रहा मध्य प्रदेश का सफर
रणजी ट्राफी के सीजन में मध्य प्रदेश शुरू से ही विजेता की तरह खेला। टीम ने एक मैच ड्रा कराया बाकी सभी मैचों में जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश ने गुजरात और मेघालय को हराया। जबकि केरल के साथ उसका मैच ड्रा रहा। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने पंजाब की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल की टीम को 174 रनों से करारी शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हराकर मध्य प्रदेश ने वर्षों का सपना पूरा किया। 

शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई
पहली बार रणजी ट्राफी खिताब जीतने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम ने मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। राज्य में लौटते ही सभी खिलाड़ियों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

टेस्ट मैच खेलने इंग्लैंड गए रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, BCCI की मेडिकल टीम कर रही देखरेख