मनीष की शादी की रस्में 2 दिन तक चलती रहेंगी। इसके तुरंत बाद मनीष भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 टीम में मनीष पांडे को भी शामिल किया गया है। 

मुंबई. टीम इंडिया के क्रिकेटर मनीष पांडे ने सोमवार को साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता सेट्टी से शादी कर ली। मनीष की शादी की रस्में 2 दिन तक चलती रहेंगी। इसके तुरंत बाद मनीष भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 टीम में मनीष पांडे को भी शामिल किया गया है। इससे ठीक पहले 1 दिसंबर को मनीष ने शैयद मुश्ताक अली ट्राफी के फाइनल में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनीष पांडे 1 दिसंबर को शैयद मुश्ताक अली ट्राफी के फाइनल में कर्नाटक की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच में उन्होंने शानदार 60 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इसके बाद अगले दो दिनों तक मनीष अपनी शादी में व्यस्त रहेंगे। 3 दिसंबर को अपनी शादी की सारी रस्में पूरी करके मनीष पांडे भारतीय टीम से जुड़ जाएगें। मनीष वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय T-20 टीम का हिस्सा हैं।

Scroll to load tweet…


1 रनों से मिली इस रोमाचक जीत में मनीष की पारी का अहम योगदान था। मनीष की इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने लगातार दूसरे साल शैयद मुश्ताक अली ट्राफी का फाइनल जीता। फाइनल मैच खत्म होने के अगले दिन ही मनीष पांडे साउथ इंडियन एक्ट्रेस अश्रिता सेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी से ठीक पहले उनकी टीम ने अपने कप्तान को फाइनल मैच में जीत का तोहफा दिया। सोशल मीडिया पर मनीष की इस पारी की खासी तारीफ हो रही है। लोग उनके प्रोफेशनलिजम की तारीफ कर रहे हैं। 

मनीष पांडे की पत्नी अश्रिता शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अपकमिंग स्टार हैं। 26 वर्षीय अश्रिता ने इंद्रजीत और उद्यम NH4 जैसी फिल्मों में काम किया है। खबरों की माने तो अश्रिता जल्द पनीरसेल्वम के डायरेक्शन में बनने वाली बड़ी में नजर आ सकती हैं। 

Scroll to load tweet…