CSK के कप्तान एमएस धोनी की मां देवकी देवी और पिता पान सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के माता-पिता को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क: CSK के कप्तान एमएस धोनी की मां देवकी देवी और पिता पान सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के माता-पिता को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी नॉर्मल है। सीटी स्कैन कराया गया है, जिससे पता चला है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

बुधवार को केकेआर से होना है सीएसके का मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस समय अपनी टीम के साथ मुंबई में है। जहां उनका मुकाबला बुधवार 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। सीजन में 3-3 मैच खेलने के बाद CSK की टीम जहां जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है, तो KKR अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है।
