रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी अब टीम का नेतृत्व करेंगे। 

मुंबई (महाराष्ट्र)। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शनिवार को टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने यह फैसला अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब टीम का नेतृत्व करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CSK के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर और अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी त्यागने का फैसला किया है और एमएस धोनी से सीएसके का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। एमएस धोनी ने सीएसके का नेतृत्व करना स्वीकार कर लिया है। 

बता दें कि चार बार की चैंपियन सीएसके के लिए आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है। सीएसके ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो में उसे जीत मिली है। छह मैच हारकर टीम प्वाइंट टेबल पर नौवें स्थान पर है। इसके नीचे सिर्फ मुंबई है। जडेजा भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आठ पारियों में सिर्फ 112 रन बनाए हैं। वहीं, पांच विकेट लिए हैं।