MS Dhoni-Thalapathy Vijay: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कई बड़े प्रोजेक्ट में अपना पैसा लगा चुके हैं। अब खबर आ रही है कि वह कॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क : 15 अगस्त 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (Ex Indian captain) महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। पिछले 2 साल से वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आते हैं। इस बीच संन्यास के बाद उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट किया है। अब हाल ही में रिपोर्ट आई है कि वह साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं और यह एंट्री बतौर प्रोड्यूसर होने वाली है। जहां वह थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कॉलीवुड प्रोड्यूसर बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को साउथ इंडस्ट्री से बेहद लगाव है और वह 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी करते हैं, इसलिए उन्हें थाला यानी कि लीडर कहा जाता है। हाल ही में रिपोर्ट आई है कि वह कॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं और वह भी सुपरस्टार थलापति विजय के साथ। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ ही धोनी इसमें कैमियो भी कर सकते हैं। ऐसे में धोनी और विजय को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए भी काफी एक्साइटेड होगा। बता दें कि एम एस धोनी ने कुछ समय पहले ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है जिसमें उन्होंने एनीमेशन सीरीज बनाई थी। इससे पहले उनकी बायोग्राफी एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पर भी धोनी ने पैसे लगाए थे।

वायरल हुई थी धोनी और विजय की फोटो 
कुछ समय पहले थलापति विजय और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों एक वैनिटी वैन में बैठकर चर्चा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह चर्चा उनकी आने वाली फिल्म को लेकर ही की जा रही थी और धोनी ने खुद थलापति विजय को फोन कर उनकी फिल्म में पैसा लगाने की बात की थी। जिसे विजय ने भी स्वीकार कर लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कितनी शानदार होती है?

ये भी देखें : सिक्सर किंग युवराज सिंह ने शेयर की भारतीय जर्सी में अपनी फोटो, क्या वापसी के दे रहे हैं संकेत

क्रिस गेल संग दिखने पर ट्रोल हुए विजय माल्या , यूजर्स बोले- कभी SBI भी मिलने आओ