पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। 

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमशेद को ब्रिटिश नागरिक युसूफ अनवर और मोहम्मद एजाज के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने शुरूआत में आरोपों से इनकार किया था। उन पर पीएसएल 2018 के दौरान इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच दुबई में खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों को जान बूझकर खराब खेलने के लिए उकसाने का आरोप है।

पीसीबी ने उन पर दस साल का प्रतिबंध लगाया था

जमशेद को पिछले साल दिसंबर में सुनवाई के दौरान दोषी पाया गया। पीसीबी ने उन पर अगस्त 2018 में दस साल का प्रतिबंध लगा दिया था। अनवर कोइ 40 महीने और एजाज को 30 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)