पीठ की सर्जरी से उबर रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोमवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया 

मुंबई: पीठ की सर्जरी से उबर रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोमवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। पंड्या को अंतिम लम्हों में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार्दिक को सबसे पहले कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह के साथ स्टंप को हिट करने का अभ्यास करते हुए देखा गया। पंड्या ने बाद में गेंदबाजी कोच भरत अरूण के मार्गदर्शन में नेट पर गेंदबाजी की। हार्दिक का लंदन में आपरेशन हुआ था और तब से वह मुंबई में अपने ट्रेनर रजनीकांत के निरीक्षण में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

इस बीच वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बावजूद भारतीय टीम के लगभग सभी सदस्यों को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेने देखा गया। अंतिम एकादश में दूसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान के दावेदार लोकेश राहुल और शिखर धवन ने नेट्स पर बल्लेबाज की।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)