आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद पैट कमिंस को केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स में थे।

कोलकाता. आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद पैट कमिंस को केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स में थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले में पैट कमिंस ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है। 2017 में राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

कोलकाता ने लगाई सबसे ज्यादा बोली
बोली लगने से पहले किसी को पैट कमिंस के इतने महंगे बिकने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब लगातार बोली लगाते रहे। बीच में कोलकाता ने पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया। 

2014 में आईपीएल में किया था डेब्यू
पैट कमिंस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2014 में कोलकाता से आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स में पहुंचे। 2018 में उन्होंने मुंबई ने खरीदा, लेकिन वे चोट के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाए। 

इस वजह से KKR ने लगाई इतनी बड़ी बोली
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज हैं। इसके अलावा वनडे में वे टॉप 5 में हैं। जबकि टी-20 में वे 23 वें नंबर पर हैं। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के शानदार गेंदबाज हैं। वे डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, इसलिए टीमें उनमें ज्यादा इंटरेस्ट दिखा रही थीं। 

पैट कमिंस का टी-20 में प्रदर्शन

फॉर्मेटमैचविकेटसर्वाधिक
आईपीएल16173/15
अंतरराष्ट्रीय टी-2025322/20