टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने लॉकडाउन के बीच पत्नी का जन्मदिन मनाया। रहाणे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पत्नी का जन्मदिन मतलब चीट डे। इसके बाद उन्होंने अपने खाने की फोटो भी शेयर की।

नई दिल्ली. टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने लॉकडाउन के बीच पत्नी का जन्मदिन मनाया। रहाणे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पत्नी का जन्मदिन मतलब चीट डे। इसके बाद उन्होंने अपने खाने की फोटो भी शेयर की। आमतौर पर डाइट को लेकर सतर्क रहने वाले रहाणे ने इस दिन पाव भाजी से लेकर केक और हलवा सब कुछ खाया। खास बात यह थी कि ये सभी डिश उनकी पत्नी ने रहाणे के लिए अपने हाथों से बनाई थी। हालांकि लॉकडाउन के कारण ये दोनों अपनी बेटी के साथ कहीं बाहर घूमने नहीं जा पाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रहाणे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से अपने घर में कैद हैं। कीवी धरती से वापस आने के बाद रहाणे को साउत अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। इस सीरीज को बीच में ही रोक दिया गया और पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। यह देशव्यापी लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, पर महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इससे साफ है कि रहाणे आने वाले कई दिनों तक भी घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। 

डाइट को लेकर सतर्क रहते हैं रहाणे
अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के सबसे अनुशासित खिलाड़ियों में से एक हैं। मैदान के अंदर साथी खिलाड़ियों के साथ बर्ताव की बात हो या मैदान के बाहर अपनी डाइट का ख्याल रखने की बात हो रहाणे हर जगह पूरी तरह अनुशासित रहते हैं। टीम इंडिया का यह मध्यक्रम बल्लेबाज क्रिकेट के अलावा कराटे में भी ब्लैक बेल्ट चैंपियन है। टीम इंडिया में आने के बाद रहाणे का दूसरा खेल लगभग छूट गया है, पर लॉकडाउन के बीच उन्होंने अपने पुराने खेल की तरफ भी रुख किया था। 

बेटी और पत्नी के साथ बीत रहा लॉकडाउन 
अजिंक्य रहाणे लॉकडाउन में अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी के जन्म को 6 महीने होने पर खुशी मनाई थी। अब रहाणे पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। उनके माता पिता उनके साथ नहीं रह रहे हैं। इसी वजह रहाणे वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात करते रहते हैं। उन्होंने साल 2014 में अपनी बचपन की दोस्त राधिका के साथ शादी की थी।