क्रिसमस के त्योहार में भी भारत के दोनों विकेटकीपर दुबई में साथ में बर्थडे मनाते दिखे। धोनी के फैन पेज ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी पंत साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली. महेन्द्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की तुलना मैदान के अंदर भले ही किसी रूप में होती हो पर मैदान के बाहर दोनों विकेटकीपर काफी अच्छे दोस्त हैं। धोनी अक्सर पंत से बात करते दिखाई देते हैं और उनके साथ अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। क्रिसमस के त्योहार में भी भारत के दोनों विकेटकीपर दुबई में साथ में बर्थडे मनाते दिखे। धोनी के फैन पेज ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी पंत साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंत को भारतीय टीम में धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। हालांकि पंत ने किसी भी फॉर्मेट में धोनी के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है, पर IPL में उनका जलवा देखने को मिला है। IPL के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही पंत को लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में मौके दिए जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में साहा की वापसी के बाद पंत को टीम से बाहर भी कर दिया गया था। भारतीय टीम ने पंत की विकेटकीपिंग में सुधार लाने के लिए एक विशेषज्ञ कोच को भी नियुक्त किया है जो पंत की विकेटकीपिंग में सुधार करेंगे। 

Scroll to load tweet…

ऋषभ पंत को भारतीय टीम मैनेजमेंट लगातार सपोर्ट कर रहा है। इसी वजह से खराब प्रदर्शन के बावजूद पंत को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। जिन भी पारियों में पंत अपनी लय में दिखे हैं उन्होंने अपने दम पर मैच जिताने की काबिलियत दिखाई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भी पंत और राहुल ने शानदार पारियां खेली थी। भारत यह मैच जीतने के करीब भी पहुंचा था, लेकिन राहुल का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम लड़खड़ा गई थी। 

Scroll to load tweet…