द. अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा उन्होंने इस मैच कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया है जिसे कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ना चाहेगा।

विशाखापट्टनम. द. अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा उन्होंने इस मैच कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया है जिसे कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ना चाहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 रन और दूसरी पारी में 127 बनाए। दोनों पारियों में वे स्टंप आउट ही हुए। इसी के साथ पहले भारतीय बन गए हैं, जो दोनों मैचों में स्टंप आउट हुए। 

करियर में पहली बार इस तरह आउट हुए रोहित
रोहित शर्मा इस मैच से पहले कभी स्टंप आउट नहीं हुए थे। यहां तक की शर्मा अपने 137 मैच के फर्स्ट क्लास करियर में कभी स्टंप आउट नहीं हुए। 

बतौर ओपनर पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित
रोहित ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। रोहित ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वे 127 रन बनाए। 28 टेस्ट खेल चुके रोहित का बतौर ओपनर ये पहला मैच था। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया और वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।