सचिन तेंदुलकर ओर विनोद कांबली की दोस्ती बचपन लेकर अब तक बरकरार है। दोनों की यारी के किस्से भी आपने बहुत सुने होंगे। अब सचिन ने विनोद कांबली को रैप करने का चैलेंज दिया है। 

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर ओर विनोद कांबली की दोस्ती बचपन लेकर अब तक बरकरार है। दोनों की यारी के किस्से भी आपने बहुत सुने होंगे। अब सचिन ने विनोद कांबली को रैप करने का चैलेंज दिया है। उनके चैलेंज के अनुसार कांबली को एक हफ्ते के अंदर उनके गाने की रैप करनी है। उन्होंने इस चैलेंज का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए तेंदुलकर ने लिखा " मिस्टर कांबली मैं आपको मेरे गाने की रैप करने के लिए चैलेंज करता हूं। आपके पास एक हफ्ते का समय है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सचिन जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह गाना उन्होंने साल 2017 में गाया था। इस गाने का नाम क्रिकेट वाली बीट है। गाने के वीडियों में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी नजर आए थे। सचिन अपने दोस्त से गाने के बारे में बात कर रहे थे। तभी कांबली ने कहा कि उन्हें गाने के सारे नोड याद हैं। इस दौरान वो डांस भी कर रहे थे। कांबली की बात सुन सचिन ने उन्हें एक हफ्ते के अंदर रैप करने का चैलेंज कर दिया। चैलेंज मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह काफी मुश्किल होने वाला है। 

View post on Instagram

अपने दोस्त को चैलेंज करने के बाद तेंदुलकर ने कहा कि अब उन्हें 28 जनवरी का इंतजार है। अगर कांबली रैप नहीं कर पाते हैं तो वो इसके बदले में उन्हें कुछ भी दे सकते हैं। इस गाने में भारत की क्रिकेट यात्रा दिखाई गई है।