बताते चले कि सचिन तेंदुलकर ने लॉकडाउन के दौरान घर के कामों में खुद को व्यस्त रखा है। खाना बनाने के अलावा बेटे अर्जुन का हेयरकट करते देखे गए हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद उन्होंने टेनिस जैसे आउटडोर खेल में भी हाथ खोले। दूसरी तरफ, भारत में खेल शुरू नहीं हो पाया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की बारिश का जमकर आनंद लिया। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बारिश में भीगते नजर आए। 47 साल के सचिन ने बचपन की यादें ताजा कीं। सचिन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा कैमरावुमन सारा ने मुझे जीवन की सरल खुशियों का आनंद लेते हुए पकड़ लिया। बारिश की बूंदें हमेशा मेरे बचपन की यादों को वापस लाती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बेटी ने शूट किया वीडियो
सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो को उनकी बेटी सारा ने शूट किया है। वीडियो शूट कर रहीं सारा तेंदुलकर को भी यह कहते सुना जा सकता है कि उनमें मौजूद बच्चा अभी भी जिंदा है। मुंबई की बारिश का आनंद ले रहे हैं।

View post on Instagram

घर में ही व्यस्त हैं सचिन