सचिन तेंदुलकर ने रविवार को चंद्रयान-2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसरो हमें चांद तक ही नहीं, बल्कि उससे भी दूर ले जाएगा। दरअसल, चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होनी थी। लेकिन लैंडर विक्रम का संपर्क लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले इसरो से संपर्क टूट गया था।

मुंबई. सचिन तेंदुलकर ने रविवार को चंद्रयान-2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसरो हमें चांद तक ही नहीं, बल्कि उससे भी दूर ले जाएगा। दरअसल, चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होनी थी। लेकिन लैंडर विक्रम का संपर्क लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले इसरो से संपर्क टूट गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सचिन ने ट्वीट किया, ''राकेश शर्मा से जब पूछा गया कि स्पेस से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा। इसरो भारत को ना केवल चांद तक बल्कि उससे भी दूर ले जाएगा। तब हम गर्व से कहेंगे, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। आपके प्रयासों को सलाम''

लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चला
इससे पहले रविवार को इसरो चीफ के. सिवन ने बताया कि चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन पता लगाने में कामयाब हुए हैं। आर्बिटर से भेजी गईं थर्मल तस्वीरों के जरिए लोकेशन का पता लगाया गया है। हालांकि, अभी उससे संपर्क नहीं हो पाया। हम लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही हम संपर्क बनाने में कामयाब होंगे।