साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है और यह उनके ट्रिप के आखिरी दिन का है। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें वह हिमाचल की लोकल लाइफ की झलक फैंस को दिखा रही हैं। उनके इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा से लेकर धनाश्री वर्मा तक ने रिएक्शन दिया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी फैमिली के साथ हिमाचल (Himachal Pradesh) की वादियों में छुट्टियां मनाने गए हैं। खूबसूरत स्टेट का दौरा करने के साथ ही वह पहाड़ियों में परिवार की छुट्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। अब उन्हों नेइंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है और यह उनके ट्रिप के आखिरी दिन का है। साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें वह हिमाचल की लोकल लाइफ की झलक फैंस को दिखा रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

वायरल वीडियो
गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो में साक्षी कार में बैठी हुई हिमाचल की सड़कों पर घूम रही भेड़-बकरियों का वीडियो बना रही हैं। जिनके साथ एक चरवाहा भी नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा कि ये जबकि ये एक्सपीरियंस खत्म होता है, आगे क्या है इसका बेसब्री से इंतजार है! वॉर्म हॉस्पिटालिटी, साधारण लोग और एक सुरम्य जगह! जल्द मिलते हैं हिमाचल!। 

साक्षी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से लेकर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा (dhanashree verma) ने भी इसपर रिएक्शन दिया। अनुष्का ने इस वीडियो पर एक हार्ट इमोजी सेंड की है। वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, कुछ फैंस ने धोनी को लेकर साक्षी से सवाल किए कि, धोनी भाई कहां है ? एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- मैं माही का बहुत बड़ा फैन हूं, माही भाई की भी झलक दिखा दो प्लीज।

View post on Instagram

वायरल हुआ था धोनी का लुक
कुछ दिन पहल हिमाचल की वादियों के बीच एमएस धोनी की एक फोटो शेयर की गई है। जिसमें वह अपने लेटेस्ट लुक में उन्होंने मूंछों और स्टाइलिश दाढ़ी के साथ काफी हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हुई और कई फैंस उनके लुक को भी कॉपी करने लगे।

देखें धोनी के हिमाचल ट्रिप की फोटोज- महीनों बाद सामने आया महेन्द्र सिंह धोनी का नया Look, मूछों का तांव देख लोग बोले- कमांडर लग रहे हो भाई

धोनी के बाद वायरल हुई जीवा और साक्षी की फोटो, इस तरह एक-दूसरे को गले लगाए देख रहीं वादियां