सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्कूटर लेकर लाइव हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान मैदान और पिच तक पहुंच जाता है। इस घटना के बाद खेल थोड़ी देर के लिए रूक जाता है और सभी लोग हैरान रह जाते है। हालांकि, लड़के को कोई कुछ बोलता नहीं है। 

नई दिल्ली। क्रिकेट मैदान पर कई बार ऐसे वाकये पेश आते है, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। कभी क्रिकेटर कोई हरकत कर जाते हैं, तो कभी दर्शक। कई बार किसी खिलाड़ी का प्रशंसक उससे मिलने मैदान पर आ जाता है, मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव क्रिकेट मैच के दौरान एक लड़का स्कूटर के साथ पहुंच जाता है और पिच पर ही इसे चलाने लगता है। यह पूरा नजारा देखकर क्रिकेटर खिलाड़ी और अंपायर दंग रह गए। वैसे आपको बता दें कि यह हैरान करने वाली घटना भारत नहीं बल्कि, इंग्लैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान हुई। इस वीडियो को इंग्लैंड बार्मी आर्मी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

Scroll to load tweet…

सभी निगाहें लड़के पर टिक गईं 
वीडियो का कैपशन दिया गया है- आज के युवा। इसमें देखा जा सकता है कि लाइव क्रिकेट मैच के दौरान एक लड़का अपनी स्कूटर पिच पर लेकर आ जाता है। वह बिना किसी फिक्र के इसे इधर-उधर घुमाता है। उसकी इस चौंका देने वाली हरकत से वहां मौजूद दर्शक, खिलाड़ी और अंपायर हैरान रह जाते हैं। सभी की निगाहें इस लड़के पर टिक जाती हैं। वैसे यह घटना बीते 30 अप्रैल को हुई, मगर इसका वीडियो सोमवार, 9 मई को वायरल हुआ। 

Scroll to load tweet…

पांच साल पहले मैदान पर आ गई थी कार 
इससे पहले, भारत में रणजी ट्रॉफी के दौरान एक शख्स कार लेकर मैदान में आ गया और पिच के करीब तक पहुंच गया। इस मैच में भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा, रिषभ पंत, गौतम गंभी और सुरेश जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेल रहे थे यह वाकया वर्ष 2017 का है। इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। आरोप लगा कि मैदान के मुख्य गेट पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन कार चलाने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

OMG! बुजर्ग चूहे को जवान करने में सफल हुए वैज्ञानिक, काम आई यह तकनीक

शादी में बत्ती गुलः अंधेरे में दूल्हों से हो गई बड़ी गलती, लाइट जलते ही राजा जी को होना पड़ा शर्मिंदा