पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे थे, लेकिन क्रिकेटर युवराज सिंह उन्हें सोशल मीडिया ट्विटर पर फॉलो करते हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे थे, लेकिन क्रिकेटर युवराज सिंह उन्हें सोशल मीडिया ट्विटर पर फॉलो करते हैं। ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने उल्टे-सीधे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जब शाहिद ने पीएम नरेंद्र मोदी को बुरा-भला कहा था, तो उस समय में भारत में उनके करीबी दोस्त माने जाने वाले हरभजन सिंह और युवराज सिंह खुल कर उनके विरोध में आए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्ती नहीं रखने की बात कही
युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने तब कहा था कि वे शाहिद अफरीदी से दोस्ती नहीं रखेंगे। इसके बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन युवराज सिंह अभी भी शाहिद अफरीदी को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। उन्हें फॉलो करने वालों में मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। 

दिया था विवादित बयान
शाहिद अफरीदी ने कश्मीर और पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और शिखर धवन ने उन्हें जम कर लताड़ लगाई थी।

किसे फॉलो करते हैं अफरीदी
भारतीय क्रिकेटरों में शाहिद अफरीदी को जहां युवराज सिंह और मोहम्मद शमी फॉलो करते हैं, शाहिद खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह को फॉ़लो करते हैं। हरभजन सिंह को फॉलो करना उन्होंने छोड़ दिया है।