साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानबर्ग टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। 

स्पोर्ट्स डेस्क: जोहानसबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। दूसरे सत्र के खेल की समाप्ति पर भारत ने पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए। इस सत्र में भारत ने दो विकेट खोए। केएल राहुल ने बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी में अर्धशतक जमाया। उन्होंने 128 गेंदों में अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि राहुल अर्धशतक की खुशी ज्यादा देर तक नहीं मना सके और चार गेंद बाद ही आउट हो गए। उन्हें मार्को जेन्सन ने रबाडा के हाथों कैच करवाकर आउट किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे सत्र में भारत को 91 के स्कोर पर चौथा झटका लगा था। मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी (20 रन) रबाडा की गेंद पर आउट होकर चलते बने। भारतीय टीम ने पहले दिन के पहले सत्र में 3 विकेट खोकर केवल 53 रन बनाए। पहले सत्र में भारत ने 26 ओवर बल्लेबाजी की। इससे पहले भारत को 36 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ओपनर मयंक अग्रवाल (26 रन) तेज गेंदबाज जेन्सन की गेंद पर विकेटकीपर काइल वेरेन को कैच दे बैठे। 

पारी के 24वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर भारत को लगातार दो झटके लगे। 49 के स्कोर पर भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में दूसरा झटका लगा और फिर इसी स्कोर पर अजिंक्य रहाणे (शून्य) भी चलते बने। पुजारा की खराब फॉर्म एक बार फिर जारी रही और वे 33 गेंद खेलकर सिर्फ 3 रन ही बना सके। दोनों को ओलिवियर ने आउट किया।

भारत ने जीता टॉस, नहीं खेल रहे विराट कोहली 

इससे पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दूसरे टेस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर केएल राहुल (KL Rahul) टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। राहुल भारत के 34वें कप्तान हैं, वहीं इस मैच में उपकप्तान की भूमिका में जसप्रीत बुमराह रहेंगे। कोहली चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं उनके स्थान पर हनुमा विहारी को एकादश में शामिल किया गया है। 

भारत ने 113 रनों से जीता था पहला टेस्ट

सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराया था। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने सेंचुरियन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनकर टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 का एक यादगार समापन किया था। 

इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड शानदार 

1991 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के वांडर्स में भारतीय क्रिकेट टीम का एक जोरदार रिकॉर्ड रहा है। टीम इंडिया यहां कभी कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। जोहान्सबर्ग में खेले गए 5 टेस्ट में भारत ने दो बार जीत हासिल की है और तीन मैच ड्रॉ रहे। वहीं साउथ अफ्रीका ने यहां 48 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 में जीत दर्ज की। 13 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा और 11 मैच ड्रॉ रहे। 

वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 1997 में अपना पहला टेस्ट शतक यहीं पर बनाया था। वहीं, भारत ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट मैच भी यहीं जीता था। खास बात ये है कि विदेशों में भारत का जीत का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ था, जब उन्होंने 2018 में तीसरा टेस्ट 63 रनों से जीता था। 

यह भी पढ़ें: 

बंगाल रणजी टीम पर Corona का अटैक, कई खिलाड़ी और सहायक कोच आए पॉजिटिव, रद्द करना पड़ा अभ्यास मैच

क्या विराट कोहली सच में चोट की वजह से नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट मैच?

BBL में भाग ले रहे अपने क्रिकेटर्स को इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया छोड़कर लंदन लौटने को कहा