श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में भारतीय बैट्समैन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साल 2023 की पहली सेंचुरी जड़ी है। यह उनके टी20 करियर का तीसरा शतक है। इसके साथ ही वे दुनिया के भी तीसरे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टी20 में 3 शतक जड़े हैं। 

10 Years Record Of Year's 1st Century. श्रीलंका के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। सूर्या के बल्ले से निकला यह तीसरा टी20 शतक है। वहीं साल 2023 में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी भी फॉर्मेट में लगाया गया पहला शतक है। सूर्या टी20 करियर में तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं और भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अब सूर्या के नाम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल की शुरूआत में शतक जड़ने वाले भारतीय

  • 2022 में रिषभ पंत ने जड़ी सेंचुरी- 2022 की शुरूआत में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।
  • 2021 में रोहित शर्मा- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साल का पहला शतक जमाया था।
  • 2020 में रोहित शर्मा- साल 2020 में भी रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल का पहला वनडे शतक लगाया था।
  • 2019 में चेतेश्वर पुजारा- 2019 की शुरूआत में चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक जमाया था।
  • 2018 में विराट कोहली- साल 2018 की शुरूआत में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया।
  • 2017 में विराट कोहली- साल 2017 की शुरूआत में भी विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे शतक लगाया।
  • 2016 में रोहित शर्मा- साल 2016 में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में साल का पहला शतक लगाया था।
  • 2015 में केएल राहुल- साल 2015 में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी जड़ी थी।
  • 2014 में विराट कोहली- साल 2014 में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में पहला शतक मारा था।
  • 2013 में विराट कोहली- साल 2013 की पहली सेंचुरी भी विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ी थी।
  • 2012 में विराट कोहली- साल 2012 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पहली सेंचुरी जड़ी थी।

हार्दिक पंड्या ने क्या कहा
सूर्या के शतक लगाने पर टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव ऐसे शॉट्स खेलते हैं कि उन्हें देखकर बल्लेबाजी बहुत आसान लगती है। उनके खिलाफ मुझे भी गेंदबाजी करने में बुरा लगेगा। पंड्या ने राहुल त्रिपाठी की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने स्विंग के खिलाफ बल्लेबाजी की जिससे पता चलता है कि वे बेहतर बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका से कैसे जीता भारत? लगातार 6ठीं बार सीरीज पर कब्जा, सूर्या का बवंडर शतक, बॉलर्स का काउंटर अटैक