डोपिंग में फंसने के कारण बाहर चल रहे भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार वापसी की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए 38 गेंद पर शानदार 63 रन बनाए। 

नई दिल्ली. डोपिंग में फंसने के कारण बाहर चल रहे भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार वापसी की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए 38 गेंद पर शानदार 63 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 महीने से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (20-20) में असम के खिलाफ वापसी की। यह प्रतिबंधों के बाद उनका पहला मैच है। पृथ्वी ने शानदार खेल दिखाया। पृथ्वी ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े।

Scroll to load tweet…

मुंबई ने दिया 207 रन का लक्ष्य 
पृथ्वी शॉ और आदित्य तरे (82 रन) की पारी की बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिद्धेश लाड ने भी तेज पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 32 रन ठोक डाले। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 16 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्य कुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए। 

8 महीने से बाहर थे पृथ्वी शॉ 
22 फरवरी को शॉ के यूरीन के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ टर्ब्यूटलाइन मिला था। इसका इस्तेमाल कफ सिरप में होत है। हालांकि, यह वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है। शॉ को 16 जुलाई 2019 को एंटी डोपिंग रूल वॉयलेशन (एडीआरवी) और बीसीसीआई एंटी डोपिंग रूल्स (एडीआर) की धारा 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके बाद उनपर 8 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, शॉ ने आरोप स्वीकार कर लिए थे, इसलिए उनपर प्रतिबंध फरवरी से ही लागू हो गया था।