कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेरा (Radhika Khera) ने एक विवादित ट्वीट किया है। जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत को टी20 विश्वकप में हराया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ महामुकाबले में भारत (India) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मैच हरा दिया। टी-20 विश्वकप (T20 world Cup) में पाकिस्तान से साथ भारत की ये पहली हार है। वहीं, दूसरी तरफ भारत की हार में पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है। कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेरा (Radhika Khera) ने एक विवादित ट्वीट किया है। जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। राधिका ने लिखा- क्यों भक्तों, आ गया स्वाद ? करवा ली बेइज़्ज़ती? उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं।

Scroll to load tweet…

एक यूजर्स ने लिखा- क्रिकेट में भारत की हार को मोदी की हार समझकर ये कांग्रेसी खुश हो रहे हैं,अब समझिए उनकी ऑडियोलॉजी सिर्फ सत्ता पाकर माल लूटना है, देश की जन भावनाओं से उनका कोई लेना देना नहीं है।

Scroll to load tweet…

एक एन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- यह कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक हैं। वह 'भक्तों' का मज़ाक उड़ा रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम एक मैच हार गई है। एक बार फिर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि जब भारत के दुश्मन जीतते हैं तो उसे प्यार होता है। कांग्रेस वास्तव में एक राष्ट्रविरोधी पार्टी है।

Scroll to load tweet…

एक अन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- हां हमें दुख है कि हमारी टीम हार गई। हालांकि आपको और आपकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2021: भारत की हार में विलेन बने 7 खिलाड़ी, 29 साल में पहली बार पाक से हारी टीम इंडिया

T20 World Cup 2021: पावरफुल पंत का कमाल, एक हाथ से लगाए दो-दो सिक्स, पाकिस्तानी प्लेयर भी रह गए हैरान