10:55 PM (IST) Nov 14
ऑस्ट्रेलिया पहली बार बना टी-20 चैंपियन

टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम की। यह ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 खिताब है। इससे पहले वह पांच बार वनडे विश्व कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराया।
 

10:46 PM (IST) Nov 14
जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया

ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा प्रहार किया और गेंद को 4 रनों के लिए भेज दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 159 रन

10:42 PM (IST) Nov 14
जीत के लिए सिर्फ 24 रनों की जरूरत

टिम साउदी के इस ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने चौका लगाया। अगली गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए महज 24 रनों की दरकार है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 149/2

10:36 PM (IST) Nov 14
जीत के लिए 37 रनों की

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 136/2, एडम मिल्ने का यह ओवर काफी महंगा रहा और मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए। ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब पहुंच चुकी है और जीत के लिए अब 30 गेंदों पर केवल 37 रनों की जरूरत है।

10:34 PM (IST) Nov 14
मिशेल मार्श ने करियर का 6वां अर्धशतक जड़ा

 मिचेल मार्श ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की छठी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। मार्श ने इस साल (2021) में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। 
 

10:28 PM (IST) Nov 14
मार्श ने भी जड़ी फिफ्टी

ईश सोढ़ी के इस ओवर की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की तीसरी गेंद पर मार्श ने चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और मजबूत कर दी। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 125/2

10:24 PM (IST) Nov 14
13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2

न्यूजीलैंड ने अपने सबसे सफल गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को अटैक पर लगाया और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर को 53 रन पर बोल्ड कर दिया। अब बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड की टीम की मैच में वापसी करा दी है। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/2

10:21 PM (IST) Nov 14
बोल्ट ने वॉर्नर को किया बोल्ड

107 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। वे 38 गेंदों पर 53 रन बना सके। वार्नर ने मिचेल मार्श के साथ 59 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल मार्श 45 रन और मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

10:17 PM (IST) Nov 14
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिशेल मार्श ने करारा प्रहार करते हुए गेंद को सीमा रेखा के बाहर 4 रनों के लिए भेजा। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 106/1

10:14 PM (IST) Nov 14
वॉर्नर की हॉफ सेंचुरी

डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार पचासा जड़ा। मार्श और वॉर्नर आसानी से रन बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 54 गेंद में 76 रन चाहिए।

10:05 PM (IST) Nov 14
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83/1

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 83 रन पहुंच गया  है। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर जमे हुए हैं हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड को अब मैच में वापसी के लिए विकेट की तलाश है।

10:03 PM (IST) Nov 14
वॉर्नर की तूफानी पारी

वॉर्नर की तूफानी पारी जारी है। ईश सोढ़ी के इस ओवर में डेविड वॉर्नर ने दो चौके लगाए और स्कोर को 70 के पार पहुंचा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने बहुत लंबा छक्का लगाया। वॉर्नर 42 और मिशेल मार्श 28 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड को अब मैच में वापसी के लिए विकेट की तलाश है। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 77/1

09:57 PM (IST) Nov 14
72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वार्नर 26 रन और मिचेल मार्श 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 72 गेंदों पर 113 रन की जरूरत है।

09:54 PM (IST) Nov 14
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1

पावर प्ले के बाद न्यूजीलैंड ने स्पिन अटैक के लिए ईश सोढ़ी को गेंदबाजी के लिए लगाया है। उनके इस ओवर में बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और 7 रन बटोरे। 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50/1

09:45 PM (IST) Nov 14
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 40 पर

कप्तान एरोन फिंच के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी संभाली और 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 40 रन है। इस ओवर ने डेविड वॉर्नर में शानदार छक्का लगाया।

09:35 PM (IST) Nov 14
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान एरॉन फिंच के रूप में लगा है। तीसरे ओवर  में बोल्ट की तीसरी गेंद पर फिंच लंबा शॉट खेलने के चक्कर में डेरिल मिचेल को कैच दे बैठे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 104 गेंदों में 158 रन चाहिए।

09:27 PM (IST) Nov 14
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉ़र्नर और एरॉन फिंच बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं। पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं।

09:15 PM (IST) Nov 14
ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का टारगेट

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्टिन गप्टिल ने 28 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। लेग स्पिनर एडम जंपा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। मिचेल स्टार्क इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर के स्पैल में 60 रन दिए।

08:59 PM (IST) Nov 14
एक ओवर में दो विकेट गिरे

हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की रफ्तार रोक दी है। कैप्टन केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन वापस भेज दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 149 रन। 12 गेंदों का खेल बचा।

08:49 PM (IST) Nov 14
विलियमसन की आतिशी पारी जारी

कीवी कप्तान केन विलियमसन की धमाकेदार पारी जारी है।उन्होंने 16वें ओवर में मिचेल स्टार्क को चार चौके और एक छक्के जड़ा। इस ओवर में 22 रन बने। विलियमसन 42 गेंदों में 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 136/2

Read more Articles on