टी20 विश्वकप के सुपर-12 स्टेज में भारत को मिली हार के बाद भी क्रिकेट फैंस निराश नहीं है बल्कि वे एक से बढ़कर एक संयोग ढूंढकर ला रहे हैं और बता रहे हैं कि ग्रह-नक्षत्र फिर से भारत के साथ हैं। यानि 2011 की तरह टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन सकती है।  

T20 World Cup Team India. टी20 विश्वकप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने गिरते-संभलते 133 रन बना लिए और दो गेंद शेष रहते दक्षिण अफ्रीका ने 135 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। दरअसल, पर्थ की उछाल भरी पिच पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने मानों तूफान खड़ा कर दिया। सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें तो बाकी सभी भारतीय बल्लेबाज तेज और उछाल भरी बॉलिंग का सामना नहीं कर पाए। यही वजह थी कि भारतीय टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी। हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी कोशिश लेकिन वे 133 रन को डिफेंड नहीं कर पाए और टीम इंडिया हार गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है 2011 का वह सुखद संयोग
क्रिकेट फैंस इस हार के बाद भी कुछ संयोग को लेकर आशान्वित हैं कि यही हार भारत के लिए विश्वकप जीतने का दरवाजा खोलेगी। दरअसल, टीम इंडिया 2011 के वनडे विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका से 2 गेंद शेष रहते हार गई थी। वहीं टी20 विश्वकप में भी भारत को अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते हराया है। इसीलिए फैंस का कहना है कि यह संयोग ही भारत को विश्व चैंपियन बनाएगा क्योंकि 2011 में अफ्रीका से हारने के बाद भारत ने एक भी मुकाबला नहीं हारा और फाइनल में श्रीलंका को हराकर धोनी ब्रिगेड ने वर्ल्ड कप को भारत की झोली में डाल दिया। यही संयोग अब वायरल हो रहा है और फैंस का कहना है कि यहां से टीम इंडिया अब एक भी मैच नहीं हारने वाली है। 

ये रहे गजब वाले संयोग

  • 2011 में भारत ने पाकिस्तान-नीदरलैंड को हराया
  • 2022 में भी भारत ने पाकिस्तान-नीदरलैंड को हराया
  • 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2 गेंद पहले हराया
  • 2022 में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2 गेंद पहले हराया
  • 2011 में आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था
  • 2022 में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया है

गजब के हैं ये संयोग भी 
भारत 2011 में भी 2 गेंद शेष रहते हारा और 2022 में भी 2 गेंद शेष रहते ही हार मिली। इसके अलावा 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने एक नामी बिस्किट को लांच किया था और 2022 में भी धोनी ने उसी कंपनी के नए उत्पाद को लांच किया है। अब फैंस भी यह फोटो शेयर कर रहे हैं और इस सुखद संयोग के दम पर भारत की जीत की बातें वायरल हो रही हैं। एक और सुखद संयोग है जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि वाकई यह संयोग कैसे बन रहा है। 2011 में भी भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया था लेकिन अफ्रीकी टीम से हार गया था। 2022 में भी भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया और अफ्रीका से हार गया है। 

खत्म होगा 15 साल का सूखा
भारतीय फैंस एक और संयोग को वायरल कर रहे हैं वह भी कम अनोखा नहीं है। 2011 के विश्वकप में आयरलैंड की टीम ने बंगलौर में इंग्लैंड की टीम को हराया था। तब आयरलैंड ने 300 प्लस रनों का सफलता के साथ पीछा किया और जीत दर्ज की। 2022 में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया है। इन संयोगों का वायरल करके फैंस कह रहे हैं कि भारतीय टीम 15 साल का सूखा इस साल जरूर खत्म कर देगी। 

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: क्या भारत की हार से सचमुच पाकिस्तान का पत्ता कटा? पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त...जानें कैसे