श्रीलंका की टी20 टीम में शामिल रहे क्रिकेटर दनुश्का गुनाथिलाका (Danushka Gunathilaka) पर दुष्कर्म का आरोप लगा है और शनिवार को उन्हें सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम दनुश्का के बिना ही स्वदेश रवाना हो चुकी है। 

Danushka Gunathilaka. श्रीलंका की टी20 टीम में शामिल रहे क्रिकेटर दनुश्का गुनाथिलाका पर दुष्कर्म का आरोप लगा है और शनिवार को उन्हें सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम दनुश्का के बिना ही स्वदेश रवाना हो चुकी है। विश्वकप की शुरूआत में ही दनुश्का चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वे टीम से बाहर हो गए थे लेकिन वे टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद रहे। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रीलंकाई प्लेयर दनुश्का गुनाथिलाका तीन सप्ताह पहले ही घायल हो गए थे और वे किसी भी मैच में नहीं खेल सके। हालांकि टीम मैनेजमेंट उन्हें अपने साथ बनाए हुए था। दनुश्का की जगह आशेन बंडारा को जगह दी गई थी जिन्होंने टीम की तरफ से कुछ मैचों में हिस्सा भी लिया। 31 साल के दनुश्का गुनाथिलाका ऑलराउंडर हैं औ वे बाएं हाथ से उम्दा बल्लेबाजी करते हैं। इसके साथ ही वे दाएं हाथ से ऑफ स्पिन भी कराते हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर दनुश्का ने वार्मअप मैच में हिस्सा लिया था लेकिन इसके बाद चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। दनुश्का गुणाथिलाका के बिना ही श्रीलंकाई टीम स्वदेश रवाना हुई।

श्रीलंका की टीम का विश्वकप 2022 का सफर सुपर-12 स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया और इंग्लैंड से मिली हार के बाद उनके सिर्फ 4 अंक ही रह गए। इसके बाद टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। टीम के कप्तान दाशुन शनाका ने किसी भी मैच में बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया। इसके साथ ही इनफॉर्म बल्लेबाज भानुका राजपक्षे भी कद के अनुसार नहीं खेल पाए। यही कारण रहा कि श्रीलंका की टीम ने सुपर-12 के 5 मैचों में से सिर्फ 2 ही जीत पाई। श्रीलंका के पास इंग्लैंड को हराकर आगे बढ़ने का मौका था लेकिन इंग्लिश टीम ने उन्हें आखिरी लीग मैच में भी हरा दिया।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup का अनोखा उलटफेर, नीदरलैंड की जीत से अफ्रीका बाहर, भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को मौका