टी20 विश्वकप 2022 में प्राइज मनी (T20 World Cup Prize Money) के मामले में चैंपियन इंग्लैंड की टीम को सबसे ज्यादा राशि मिली है। वहीं पाकिस्तान को भारत से ज्यादा प्राइज मनी मिली क्योंकि भारतीय टीम सेमीफाइनल में ही हार गई थी। 

T20 World Cup 2022 Prize Money. टी20 विश्वकप में इंग्लैंड की टीम ने चैंपियन बनने का सपना पूरा किया है और टीम को इस बार सबसे ज्यादा प्राइज मनी भी मिली है। भले ही पाकिस्तान चैंपियन नहीं बन पाया लेकिन दूसरे नंबर पर रहने की वजह से इतनी प्राइज मनी मिली है कि यह टीम मालामाल हो गई है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में हारी थीं लेकिन प्राइज मनी यहां भी खूब मिली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंग्लैंड को मिले 13.84 करोड़ रुपए
टी20 विश्वकप की विजेता इंग्लैंड की टीम को 13.84 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली है। यह अब तक के टी20 विश्वकप की सबसे बड़ी ईनामी राशि है। वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है जिसे 7.40 करोड़ रुपए इनाम के तौर पर दिए गए हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय टीम है जिसे 4.50 करोड़ रुपए की ईनामी राशि दी गई है जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली दूसरी टीम न्यूजीलैंड 4.19 करोड़ रुपए बतौर ईनाम दिए गए हैं। यह चारों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं, जहां पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया और इंग्लैंड ने भारत को शिकस्त दी। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

Scroll to load tweet…

किस टीम को कितना मिला ईनाम

  • इंग्लैंड को 13.84 करोड़ रुपए
  • पाकिस्तान को 7.40 करोड़ रुपए
  • भारत को 4.50 करोड़ रुपए
  • न्यूजीलैंड को 4.19 करोड़ रुपए
  • ऑस्ट्रेलिया को 1.53 करोड़ रुपए
  • साउथ अफ्रीका को 1.20 करोड़ रुपए
  • बांग्लादेश को 1.20 करोड़ रुपए
  • श्रीलंका को 1.85 करोड़ रुपए
  • वेस्टइंडीज को 64.40 लाख रुपए
  • अगानिस्तान को 56.35 लाख रुपए
  • जिम्बाबवे को 88.50 लाख रुपए
  • आयरलैंड को 1.53 करोड़ रुपए
  • यूएई को 64.40 लाख रुपए
  • स्कॉटलैंड को 64.40 लाख रुपए
  • नामिबिया को 64.40 लाख रुपए
  • नीदरलैंड को 1.85 करोड़ रुपए

आस्ट्रेलिया से ज्यादा ईनाम नीदरलैंड को मिले
टी20 विश्वकप 2022 में साउथ अफ्रीका को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली नीदरलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया टीम से ज्यादा ईनामी राशि दी गई है। नीदरलैंड को कुल 1.85 करोड़ रुपए जबकि ऑस्ट्रेलिया को 1.53 करोड़ रुपए ही दिए गए हैं। वहीं श्रीलंका की टीम को 1.85 करोड़ रुपए और आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया के बराबर 1.53 करोड़ रुपए दिए गए हैं। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमों को 1.20 लाख प्रति टीम की राशि दी गई है। सभी टीमों को यह आईसीसी की तरफ से यह ईनामी राशि दी गई है।

यह भी पढ़ें

ICC World Cup 2023: पहली बार भारत अकेले करेगा मेजबानी, इन 10 शहरों में खेले जाएंगे विश्वकप के मुकाबले