मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय टेस्ट उपकप्तान रहाणे तक सभी ने इस त्योहार का लुत्फ उठाया और अपने चाहने वालों को भी इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। 

नई दिल्ली. दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में भी लोग सर्दियों में आने वाले इस त्योहार का मजा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों ने भी इस मौके पर क्रिसमस का त्योहार मनाया और अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय टेस्ट उपकप्तान रहाणे तक सभी ने इस त्योहार का लुत्फ उठाया और अपने चाहने वालों को भी इस त्योहार की शुभकामनाएं दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सचिन ने क्रिसमस ट्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह क्रिसमस आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए। उम्मीद करता हूं आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। "

View post on Instagram

टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी क्रिसमस की टोपी पहने हुए एक फोटो शेयर की और लिखा "क्रिसमस की खुशी महसूस कर रहा हूं। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

View post on Instagram

वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा "आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके लिए खुशियों से भरा हुआ और मजेदार हो।"

View post on Instagram