अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 122 रन बना लिया है.  

गयाना : अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup ) में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर हरनूर सिंह 1, अंगकृष रघुवंश 5, शेख रशीद 31 और निशांत सिंधु 27 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि कप्तान यश ढुल ने एक छोर पर मोर्चा संभाला हुआ है। भारत ने अब तक 32 ओवर में 4 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय टीम
यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगारेकर, वासु वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

आपको बता दें कि इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कैरेबियाई सरजमीं पर किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: हर सफर का एक अंत होता है...Twitter पर भावुक पोस्ट लिखकर Virat Kohli ने टेस्ट कप्तानी से दिया इस्तीफा
Virat Kohli के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने पर रैना बोले- उनके अचानक फैसले से हूं हैरान, जानिए किसने क्या कहा..
19 साल बाद फिर सा. अफ्रीका में TEAM INDIA के हाथ रहे खाली, बॉलर्स ने किया प्रभावित, बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया