विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से हरा दिया। इसी के साथ कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में 26 में से 12 मैच जीते हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड गांगुली के नाम था।
नई दिल्ली. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से हरा दिया। इसी के साथ कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में 26 में से 12 मैच जीते हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड गांगुली के नाम था। उनकी कप्तानी में टीम को 28 में 11 मैचों में जीत मिली थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

इस मामले में धोनी काफी पीछे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम ने सिर्फ 6 मैच जीते थे।
| कप्तान | विदेश में कितने टेस्ट खेले | जीत मिली |
| विराट कोहली | 26 | 12 |
| सौरव गांगुली | 28 | 11 |
| एमएस धोनी | 30 | 06 |
| राहुल द्रविड़ | 17 | 05 |
टेस्ट मैच जीतने में धोनी की बराबरी की
कोहली को 2014 में टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद से अब तक उनकी कप्तानी में भारत ने 47 टेस्ट खेले हैं। इनमें से भारत को 27 में जीत मिली है। इसी के साथ कोहली ने धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी की अगुआई में खेले गए 60 टेस्ट में भारत को 27 मैच में जीत मिली थी।
| कप्तान | कुल टेस्ट | जीते |
| विराट कोहली | 47 | 27 |
| एमएस धोनी | 60 | 27 |
| सौरव गांगुली | 49 | 21 |
| मो. अजहरुद्दीन | 47 | 14 |
