भारत ने बुधवार को मोहाली में खेले गए टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। द. अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। भारत ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रन और शिखर धवन के 40 रन की पारी के बदौलत 7 विकेट से जीत हासिल की।

मोहाली. भारत ने बुधवार को मोहाली में खेले गए टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। द. अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। भारत ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रन और शिखर धवन के 40 रन की पारी के बदौलत 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ विराट कोहली ने दो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। खास बात ये रही इन दोनों मामलों में उन्होंने हमवतन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टी- 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

रनखिलाड़ी
2440 विराट कोहली
2434रोहित शर्मा
2283मार्टिन गुप्टिल
2263 शोएब मलिक
2140ब्रेंडन मैकुलम


टी-20 में 22 बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली
कोहली ने इस मैच में 72 रन बनाए। इसी के साथ वे 22 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने 21 बार ये कारनामा किया है। उन्होंने 17 बार 50 से ज्यादा रन बनाए, वहीं चार बार शतकीय पारी खेली। 

रन चेज में विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली लगातार बेहतरीन फॉर्म में हैं। रन चेज के मामले में उनका प्रदर्शन और बेहतर हो जाता है। विराट कोहली ने रन का पीछा करते हुए 131 वनडे पारियों में 6850 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 68.5 रहा। उन्होंने 26 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए। वहीं, टी-20 में 30 पारियों में उन्होंने 81.23 के औसत से 1381 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक भी लगाए।