IPL 2013 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए झगड़े को आज तक क्रिकेट फैन भूल नहीं पाए हैं

स्पोर्ट्स डेस्क.  IPL 2013 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए झगड़े को आज तक क्रिकेट फैन भूल नहीं पाए हैं। लेकिन कोहली और गंभीर के बीच उस IPL मैच में झगड़े की शुरुआत कैसे हुई, इस पर अब 7 साल बाद उस मैच का हिस्सा रहे KKR के खिलाड़ी रजत भाटिया ने खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल 2013 में KKR का हिस्सा रहे रजत भाटिया दिल्ली के लिए भी विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। रजत भाटिया ने बताया कि उस दिन ऐसा कुछ हुआ जिसने दो आक्रामक कप्तानों के बीच झड़प पैदा कर दी थी। वे दोनों कप्तान ऐसे हैं, जो हमेशा अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहते हैं और अपनी टीमों को मैच जिताना चाहते हैं। IPL के इतिहास में यह वाकया काफी विवादों में रहा। IPL 2013 सीजन में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर इस झगड़े ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

सिर्फ खेल का हिस्सा थी दोनों दिग्गजों की भिड़ंत
रजत भाटिया ने कहा, विराट कोहली और गौतम गंभीर की भिड़ंत सिर्फ खेल का हिस्सा था। इसके बाद मैंने कभी गौतम और विराट को लड़ते नहीं देखा। मैच के हालात में कई बार ऐसी गरमागर्मी हो जाती है. हमें मानना होगा कि वह एक बहुत खराब दिन था, जो अब बीत गया है। रजत ने कहा, टीम इंडिया के कप्तान की रनों की भूख उन्हें दुनिया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है। उनकी इस भूख का कभी अंत नहीं होता। वह जानते हैं कि उन्हें हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना है।