क्रिकेट की प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन ने नई सदी में क्रिकेट के सबसे वैल्यूएबल प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए कई तरह के आकलन किए गए हैं। टेस्ट क्रिकेट की लिस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन TOP पर हैं वहीं भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को दूसरे पायदान पर रखा गया है

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट की प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन ने नई सदी में क्रिकेट के सबसे वैल्यूएबल प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए कई तरह के आकलन किए गए हैं। टेस्ट क्रिकेट की लिस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन TOP पर हैं वहीं भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को दूसरे पायदान पर रखा गया है। एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें इंग्लैंड के ऑलराउंडर ऐड्रू फ्लिंटॉफ चोटी पर हैं और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को दूसरे नंबर पर रखा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विजडन द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कई बड़े नाम हैं। लेकिन कई बड़े नाम इस लिस्ट से गायब हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम शामिल नहीं हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली को 18वें और वनडे में छठे नंबर पर रखा गया है। वहीं सचिन को वनडे टीम में 22वें पायदान पर रखा गया है। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 8वें पायदान पर रखा गया है। इस लिस्ट को एनालिसिस कंपनी क्रिकविज ने तैयार किया है। इसे बनाने के लिए हर खिलाड़ी को एक खास एमपीवी रेटिंग दी गई। टी20 क्रिकेट की बात करें तो अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को नंबर वन पर रखा गया है। लेग स्पिनर राशिद ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर तीसरे स्थान पर हैं और क्रिस गेल छठे पायदान पर रखा गया है।

लिस्ट में ये खिलाड़ी TOP 10 में शामिल 

टेस्ट के टॉप 10 खिलाड़ी वनडे के MVP ऑफ द सेंचुरी
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) ऐंड्रू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)
रविंद्र जडेडा (भारत) शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
शॉन पॉलक (साउथ अफ्रीका) केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) विराट कोहली (भारत)
जैक कालिस (साउथ अफ्रीका) शॉन पॉलक (साउथ अफ्रीका)
रविचंद्रन अश्विन (भारत) हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) नाथन ब्रेकन (ऑस्ट्रेलिया)
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) जैक कालिस (साउथ अफ्रीका)