युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। वे रायडू के संन्यास लेने के फैसले से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा है कि रायडू ने जल्दबाजी में ये फैसला लिया है।

मुंबई. अंतरराष्टीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने अंबाती रायडू के अचानक संन्यास लेने की बात पर धोनी को आड़े हाथों लिया है। योगराज ट्वीट करते हुए लिखा - ''रायडू के संन्यास लेने के फैसले से काफी दुखी हैं। उन्होंने जल्दबाजी में ये फैसला लिया है।'' उन्होंने अंबाती को अपना फैसला वापस लेने की सलाह भी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी के सिर फोड़ा ठीकरा


योगराज सिंह ने रायडू के संन्यास लेने का कसूरवार धोनी को ठहराया है। उन्होंने धोनी की तुलना गांगुली से करते हुए कहा- गांगुली युवाओं को मौका देते थे। जबकि धोनी ऐसा नहीं करते हैं। रायडू मेरे बच्चे तुमने संन्यास का फैसला जल्दबाजी में लिया है। संन्यास से वापस आ जाओ और उन्हें अपनी काबिलियत दिखाओ। एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा क्रिकेट में नहीं रहते। उसके जैसी गंदगी हमेशा नहीं रहेगी। 

अपने दूसरे ट्वीट में योगराज ने लिखा है- आप हर जगह बुरे इंसान को पाएंगे। धोनी से पहले युवराज सिंह टीम का कप्तान बनना डिजर्व करते थे। 


क्या है मामला
अंबाती रायडू का विश्वकप में चयन नहीं था। इसके बाद टीम के दो बेहतरीन खिलाड़ी शिखर धवन और विजय शंकर टीम से बाहर हो गए फिर भी टीम में अंबाती को जगह नहीं मिली ती। जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि नंबर 4 के लिए अंबाती प्रबल दावेदार थे।