भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल की शादी को 3 साल हो चुके हैं। आज ही के दिन साल 2016 में युवराज और हेजल शादी के बंधन में बंधे थे। 

नई दिल्ली. भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल की शादी को 3 साल हो चुके हैं। आज ही के दिन साल 2016 में युवराज और हेजल शादी के बंधन में बंधे थे। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर युवराज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ''मुबारक हो बीवी, हमने तीन साल पूरे कर लिए, ऐसा लगता है जैसे तीस साल पूरे हो गए! हैप्पी एनिवर्सरी।'' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवराज के इस पोस्ट के बाद सभी खिलाड़ियों के बधाई संदेश आने शुरू हो गए। जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने दोनों को शादी की सालगिरह की मुराबकबाद दी। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और हरभजन सिंह ने भी इस जोड़े को सालगिरह की बधाई दी। 

View post on Instagram

साल 2016 में युवराज और हेजल फतेहगढ़ साहिब में साहिब में सिख रिति रिवाज के साथ शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अनुष्का और विराट की जोड़ी भी इस शादी में शामिल हुई थी। युवराज और हेजल ने इसके बाद गोवा जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग भी की थी।

View post on Instagram