क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। 12 साल पहले युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। इस मौके पर बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर युवराज की पारी की याद दिलाई। 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने यह कारनामा किया था। 

खेल डेस्क. क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। 12 साल पहले युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। इस मौके पर बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर युवराज की पारी की याद दिलाई। 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने यह कारनामा किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टुअर्ट ब्रॉड कर रहे थे बॉलिंग
- जब युवराज सिंह बैटिंग कर रहे थे तब उनके सामने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड थे। तब युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रॉबिन उथप्पा के आउट होने के बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए। तब भारत ने 218 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत 2007 में पहला आईसीसी टी 20 विश्व कप जीतने में सफल रहा।
- तब एक ओवर में 6 छक्के मारने के साथ ही युवराज सिंह ने 12 गेंदों में 50 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल का आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Scroll to load tweet…