युवराज सिंह ने एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को एक बेहद मुश्किल चैलेंज दिया है और इस बार बैट से नहीं बल्कि बेलन से इसे पूरा करना होगा। क्या सचिन चैलेंज स्वीकार करेंगे। 

स्पोर्ट्स डेस्क। लॉकडाउन के दौरान सेलिब्रिटीज एक-दूसरे को चैलेंज देते दिख रहे हैं। पिछले दिनों भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (युवी) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को एक मुश्किल चैलेंज दिया था। चैलेंज का टास्क ये था कि सचिन को आंख पर पट्टी बांधकर बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक करना था। सचिन ने युवराज का चैलेंज पूरा कर वीडियो साझा किया था। मगर युवी ने एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर को बेहद मुश्किल चैलेंज दिया है और इस बार बैट नहीं बल्कि बेलन से इसे पूरा करना होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवराज का चैलेंज क्या है? 
युवराज सिंह ने सचिन को बेलन से गेंद को नॉक करने का चैलेंज दिया है। युवी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें वो आंख पर काली पट्टी बांधकर किचन में बेलन से टेनिस बॉल नॉक करते नजर आ रहे हैं। ये चैलेंज पिछले टास्क से मुश्किल नजर आ रहा है। 

View post on Instagram

युवी ने क्या लिखा? 
युवी ने सचिन को टैग करते हुए वीडियो के साथ लिखा, मास्टर आपने फील्ड में कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं, मगर अब रसोई में आकर आपको मेरा रिकॉर्ड तोड़ना है। माफ करें। पूरा वीडियो पोस्ट नहीं कर सकता क्योंकि 100 गिनने में आपको बहुत लंबा समय लगेगा। आशा है कि आप रसोई में (टास्क के दौरान) अन्य चीजों को नहीं तोड़ेंगे। 

क्या चैलेंज पूरा करेंगे सचिन?
पिछली बार सचिन ने युवी के चैलेंज को पूरा करके दिखाया था। अब देखना है कि क्या सचिन एक बार फिर चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या नहीं। वैसे आंख पर काली पट्टी बांधकर बेलन से गेंद को नॉक करना काफी मुश्किल काम है।