पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने के लिये टी20 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है।

नई दिल्ली(New Delhi). पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने के लिये टी20 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रोहित सीमित ओवर की भारतीय टीमों के उप कप्तान हैं और आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए चार खिताब दिलाये हैं।


युवराज ने कहा कि अगर कोहली सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी के बोझ से लदे हैं तो यह बुरा विचार नहीं है। युवराज ने कहा, ‘‘पहले महज दो प्रारूप -वनडे और टेस्ट- हुआ करते थे इसलिये एक कप्तान होना सही था। लेकिन अब तीन प्रारूप हो गये हैं और अगर विराट को दबाव महसूस हो रहा है तो शायद उन्हें टी20 प्रारूप में किसी को आजमाना चाहिए। रोहित वैसे सबसे सफल कप्तान रहे हैं। ’’

‘‘मुझे नहीं पता। टीम प्रबंधन को फैसला करना होगा कि विराट कितना बोझ उठा सकता है। उन्हें टी20 के लिये किसी को आजमाने की जरूरत है। यह पूरी तरह से
निर्भर करता है कि वे भविष्य के लिये क्या करना चाहते हैं। विराट बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कार्यभार प्रबंधन किस तरह करना है, यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन का फैसला है। ’’

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]