युजवेंद्र चहल की वाइफ धनाश्री वर्मा पंजाबी गायक बाली के नए गाने 'प्यार चाहिए' में उनके साथ नजर आ रही हैं। आइए देखिए किस तरह वह पंजाबी गर्ल बनें बाली से प्यार मांग रही हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क : जस्सी गिल के गाने 'ओए होए' से फेमस हुई मशहूर डांसर और भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वाइफ धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक और वीडियो मंगलवार को लांच किया गया। इसमें धनाश्री पंजाबी गायक बाली (Bali) के नए गाने 'प्यार चाहिए' में उनके साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और लोगों से इस पर रिएक्शन मांगा। आइए आपको भी दिखाते हैं बाली और धनाश्री का ये धांसू डांस वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

मंगलवार को इंस्टाग्राम पर धनाश्री वर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धनाश्री वर्मा पंजाबी गायक बाली के नए एल्बम में नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल कुछ इस तरह है कि 'मुझे प्यार चाहिए.. एक बार नहीं दो बार चाहिए..' इस वीडियो को शेयर कर धनाश्री ने लिखा- 'एक विचित्र प्रेम कहानी जो निश्चित रूप से आपको पसंद आएगी। इसे अभी देखें और बताएं आप सबको कैसा लगा?' इस वीडियो में धनाश्री बिलकुल पंजाबी गर्ल लग रही हैं। कभी सलवार-कमीज पहने, तो कभी लहंगा पहने वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर धनाश्री और बाली का यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। आधा घंटे के अंदर ही 71 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट कर लोग इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कुल 4.3 मिलियन फॉलोअर्स है। धनाश्री भी अपने फैंस को अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए एंटरटेन करती रहती हैं।

बता दें कि एक तरफ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय रेस्ट मोड पर चल रहे हैं, तो उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव है और आए दिन अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उनके डांस और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। वहीं, युजी चहल आईपीएल 2021 के बाद से क्रिकेट से दूर है। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 1 टी20 मैच जरूर खेला था।

ये भी पढ़ें- Viral Video: अफ्रीका के भाई ने गिराई 'बिजली', इस तरह ट्राइबल ड्रेस पहनकर किया जोरदार डांस

IND vs NZ: पुलिस कमिश्नर की बेटी पर आ गया था इस खिलाड़ी का दिल, 7 समुंदर पार लंदन में किया था प्रपोज