पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग की तरफ से उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग की तरफ से उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा 19-19 उम्मीदवार लुधियाना जिले के साहनेवाल और पटियाला देहाती क्षेत्र में हैं। सबसे कम 5 उम्मीदवार दीनानगर से हैं। यहां कांग्रेसी मंत्री अरुणा चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर डॉ. करुणा राजू ने बताया कि कुल 2,266 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान 588 नामांकन रद्द कर दिए गए। तब 1645 नामांकन बचे थे। बाद में 341 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद 1304 उम्मीदवार रह गए हैं। 

यह भी पढ़ेंपंजाब चुनाव: सिद्धू के लिए गेट बंद किए, मजीठिया का किया स्वागत, कांग्रेस वर्कर ने बताई चौंकाने वाली कहानी

दिग्गजों की सीट का हाल

अमृतसर ईस्ट : यहां से 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के चुनाव लड़ने की वजह से यह सीट चर्चा में है। यहां भाजपा गठबंधन ने जगमोहन सिंह राजू को कंडीडेट ने बनाया है। राजू तमिलनाडु कैडर के आईएएस थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में एंट्री की है।
पटियाला अर्बन : यहां से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आप ने पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली और कांग्रेस ने पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को यहां से टिकट दिया है।
जलालाबाद : यहां से 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जलालाबाद से अकाली-बसपा गठजोड़ के सीएम चेहरे सुखबीर बादल चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाल और आम आदमी पार्टी ने जगदीप कंबोज को टिकट दिया है।
धूरी : यहां से आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग और कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है।
चमकौर साहिब : यहां से मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस सीट से 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से चरणजीत सिंह और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने हरमोहन सिंह को टिकट दिया है।
भदौड़ : यहां से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। CM चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब के अलावा इस सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से लाभ सिंह उघोके और अकाली दल ने सतनाम सिंह राही को टिकट दिया है।
लंबी : यहां से पंजाब के 5 बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल चुनाव मैदान में हैं। आप ने गुरमीत खुडि्डयां और कांग्रेस ने जगपाल सिंह अबुलखुराना को टिकट दी है। इस सीट से 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें- अमृतसर की विधवा कॉलोनी की रुला देने वाली कहानीः नशे में डूबा इंसान, दर्द और सिसकियों में जिंदगी जी रही महिलाएं

1997 के बाद पहली बार भाजपा और शिअद अलग-अलग
1997 के विधानसभा चुनावों के बाद ऐसा पहली बार है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना पंजाब में चुनाव लड़ रही है। अकाली दल पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी थी। हाल ही में निरस्त किए गए कृषि कानूनों पर असहमति बनने के बाद शिअद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान, 10 मार्च को नतीजे आएंगे
पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की एक फरवरी को आखिरी तारीख है। 4 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें-

पंजाब उमड़ के बोला, उड़ रंग दे बसंती चोला, भाजपा ने चुनाव को थीम सॉन्ग रिलीज किया, पीएम मोदी के काम भी बताए

पंजाब चुनाव: सिद्धू के लिए गेट बंद किए, मजीठिया का किया स्वागत, कांग्रेस वर्कर ने बताई चौंकाने वाली कहानी

पंजाब चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस, हाईकमान ने बनाया विवाद खत्म करने वाला फॉर्मूला