06:36 PM (IST) Feb 14
मतदान खत्म, EVM सील

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 55 सीटों पर वोट डाले गए। रामपुर में भी वोटर्स ने वोट डाले। चुनाव समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने EVM मशीनों को सील किया।

 

05:52 PM (IST) Feb 14
यूपी में 5 बजे तक 63.3% वोटिंग

रामपुर 60%,
अमरोहा 65.51%
संभल 56.88%,
बदायूं 55.91%
शाहजहांपुर 57.71%
मुरादाबाद 64.70%
सहारनपुर 67%
बरेली 57%
बिजनौर 61.44%

05:50 PM (IST) Feb 14
सहारनपुर में अब तक 65.89 प्रतिशत मतदान

सहारनपुर देहात- 65.77 प्रतिशत
गंगोह-63.19 प्रतिशत
देवबंद - 65.33 प्रतिशत
सहारनपुर नगर -  60.71 प्रतिशत
नकुड-71.25 प्रतिशत
बेहट - 69 प्रतिशत
रामपुर मनिहारान - 65.63 प्रतिशत

05:10 PM (IST) Feb 14
आखिरी घंटे का मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में आखिरी घंटे का मतदान जारी है। शाम होने के साथ हल्की हल्की ठंड बढ़ने लगी है और मतदाताओं का उत्साह भी। लंबी-लंबी लाइन में मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा।

04:06 PM (IST) Feb 14
लोकतंत्र का उत्सव

यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए मतदान करने बूथ पर पहुंच रहें लोग, देखिए दूसरे चरण के चुनाव की कुछ खास तस्वीरें

 

03:54 PM (IST) Feb 14
9 जिलों में 3 बजे तक 51.93% मतदान

सहारनपुर- 56.70%
बिजनौर- 51.79%
मुरादाबाद- 56.04%
संभल- 49.11%
रामपुर- 52.74%
अमरोहा- 60.06%
बदायूं- 47.72%
बरेली- 50.18%
शाहजहांपुर- 46.86%

03:37 PM (IST) Feb 14
पाकिस्तान की बेटी ने देवबंद में किया वोट

सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा क्षेत्र में पाकिस्तान की बेटी और हिंदुस्तान की बहू बन चुकी शमीम प्रवीण ने वोट डाला। हिंदुस्तान की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार शमीम ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शमीम प्रवीण अब मतदान करने के बाद बेहद खुश नजर आई। उन्होंने सभी से मतदान की अपील की।

03:34 PM (IST) Feb 14
सहारनपुर में 3 बजे तक 56.69 प्रतिशत मतदान

यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान जारी है। सहारनपुर जनपद में दोपहर तीन बजे तक 56.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे हैं। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

03:19 PM (IST) Feb 14
वोट देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे बुजुर्ग

यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान जारी है। युवा, महिला और बुजुर्ग सभी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं लेकिन इनमें बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वो वोट देने जा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे मतदान करें।

YouTube video player


 

02:58 PM (IST) Feb 14
सांसद डॉ. एसटी हसन ने डाला वोट

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ. एसटी हसन मुगलपुरा इलाके में जीआईसी कॉलेज पहुंचे और मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सपा की जीत का दावा किया और कहा कि बीजेपी को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।

02:48 PM (IST) Feb 14
आजम खान बेगुनाह हैं - अब्दुल्ला खान

सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा है कि आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है तो यह भाजपा की गलतफहमी है। 10 मार्च को भाजपा शायद इसकी प्रतिक्रिया देखेगी। 

02:33 PM (IST) Feb 14
55 सीटों पर मतदान जारी

यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर बाद से पोलिंग बूथ की कतारों में और ज्यादा लोग जुड़ने लगे हैं। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पोलिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 

02:01 PM (IST) Feb 14
EVM खराब, मतदाता परेशान

बिजनौर के धामपुर विधानसभा में EVM खराब होने से मतदाता परेशान हो गए हैं। प्राथमिक स्कूल तिलक के बूथ संख्या 89 पर वोट देने आए वोटर्स लाइन में लंबे समय से खड़े हैं। मशीन के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

01:58 PM (IST) Feb 14
कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

अमरोहा में 40.81 फीसदी
बरेली में 39.14 फीसदी
बिजनौर में 38.68 फीसदी
बदायूं में 35.55 प्रतिशत
मुरादाबाद में 41.88 फीसदी
रामपुर में 40.06 फीसदी
सहारनपुर में 42.32 प्रतिशत
संभल में 22.91 फीसदी 
शाहजहांपुर में 35.34 प्रतिशत

01:43 PM (IST) Feb 14
अब तक 39.07% मतदान

यूपी में दूसरे चरण के तहत 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर होने के साथ ही मतदाता वोट देने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।

01:27 PM (IST) Feb 14
आजम खान की पत्नी ने डाला वोट

आजम खान की पत्नी और रामपुर विधायक डॉ. तंजीम फातिमा ने रामपुर की रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उनके साथ उनके बड़े बेटे और बहू ने भी वोट डाला और जीत का दावा किया।

01:02 PM (IST) Feb 14
10 दिन पहले मनेगी होली - मोदी

कानपुर देहात में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी।

12:35 PM (IST) Feb 14
EVM में गड़बड़ी को लेकर सपा ने की शिकायत

यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान जारी है । इसी बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने मतदान बूथों और ईवीएम में आ रही समस्या को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा। आपको बता दें इससे पहले भी चुनाव आयोग को समाजवादी पार्टी के द्वारा कई पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने पत्र में लिखा की सम्भल ,शाहजहांपुर,बरेली और सहारनपुर की ईवीएम मशीनों में खराबी है जिसमें साईकिल का बटन काम नहीं कर रहा जिसकी वजह से मतदान बाधित है। इसी के साथ उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है ।
 

12:13 PM (IST) Feb 14
यूपी में 11 बजे तक 23.03 प्रतिशत मतदान

अमरोहा में 22.99 प्रतिशत
बरेली में 20.68 प्रतिशत
बिजनौर में 24.51 प्रतिशत
बदायूं में 21.95 प्रतिशत
मुरादाबाद में 25.84 प्रतिशत
रामपुर में 21.58 प्रतिशत
सहारनपुर में 25.16 प्रतिशत
संभल में 22.91 प्रतिशत
शाहजहांपुर में 21.55 प्रतिशत

10:54 AM (IST) Feb 14
भाजपा को 100 सीटें ही मिलेंगी - इमरान मसूद

सपा के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद आज सहारनपुर में अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। इमरान मसूद ने दावा किया कि भाजपा को प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी आज जनपद सहारनपुर में सपा का परचम लहराएगा भाजपा जीरो पर रहेगी उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से लोग त्रस्त हैं। उन्नाव कांड, हाथरस, लखीमपुर ऐसी कई घटनाएं हैं जिससे अब लोगों को समझ में आ गया है। इस बार सपा की सरकार बनेगी।