उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 55 सीटों पर वोट डाले गए। रामपुर में भी वोटर्स ने वोट डाले। चुनाव समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने EVM मशीनों को सील किया।
- Home
- States
- Uttar Pradesh
- UP Chunav 2022 Live : दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान खत्म, EVM को सील किया गया
UP Chunav 2022 Live : दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान खत्म, EVM को सील किया गया

लखनऊ : यूपी में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। जिसका फैसला 10 मार्च को होगा। पांच साल पहले भाजपा (BJP) को इन 55 विधासभा क्षेत्रों में से 38 में जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी (SP) ने 13 और कांग्रेस (Congress) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दो-दो सीटें जीती थीं। दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है। यह आबादी बरेलवी और देवबंद के धार्मिक नेताओं से प्रभावित है। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। अब नतीजों के बाद पता चलेगा कि जनता ने किसे अपना वोट दिया है।
मतदान खत्म, EVM सील
यूपी में 5 बजे तक 63.3% वोटिंग
रामपुर 60%,
अमरोहा 65.51%
संभल 56.88%,
बदायूं 55.91%
शाहजहांपुर 57.71%
मुरादाबाद 64.70%
सहारनपुर 67%
बरेली 57%
बिजनौर 61.44%
सहारनपुर में अब तक 65.89 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर देहात- 65.77 प्रतिशत
गंगोह-63.19 प्रतिशत
देवबंद - 65.33 प्रतिशत
सहारनपुर नगर - 60.71 प्रतिशत
नकुड-71.25 प्रतिशत
बेहट - 69 प्रतिशत
रामपुर मनिहारान - 65.63 प्रतिशत
आखिरी घंटे का मतदान जारी
उत्तर प्रदेश में आखिरी घंटे का मतदान जारी है। शाम होने के साथ हल्की हल्की ठंड बढ़ने लगी है और मतदाताओं का उत्साह भी। लंबी-लंबी लाइन में मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा।
लोकतंत्र का उत्सव
यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए मतदान करने बूथ पर पहुंच रहें लोग, देखिए दूसरे चरण के चुनाव की कुछ खास तस्वीरें
9 जिलों में 3 बजे तक 51.93% मतदान
सहारनपुर- 56.70%
बिजनौर- 51.79%
मुरादाबाद- 56.04%
संभल- 49.11%
रामपुर- 52.74%
अमरोहा- 60.06%
बदायूं- 47.72%
बरेली- 50.18%
शाहजहांपुर- 46.86%
पाकिस्तान की बेटी ने देवबंद में किया वोट
सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा क्षेत्र में पाकिस्तान की बेटी और हिंदुस्तान की बहू बन चुकी शमीम प्रवीण ने वोट डाला। हिंदुस्तान की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार शमीम ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शमीम प्रवीण अब मतदान करने के बाद बेहद खुश नजर आई। उन्होंने सभी से मतदान की अपील की।
सहारनपुर में 3 बजे तक 56.69 प्रतिशत मतदान
यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान जारी है। सहारनपुर जनपद में दोपहर तीन बजे तक 56.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे हैं। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
वोट देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे बुजुर्ग
यूपी में दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान जारी है। युवा, महिला और बुजुर्ग सभी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं लेकिन इनमें बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वो वोट देने जा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे मतदान करें।

सांसद डॉ. एसटी हसन ने डाला वोट
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ. एसटी हसन मुगलपुरा इलाके में जीआईसी कॉलेज पहुंचे और मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सपा की जीत का दावा किया और कहा कि बीजेपी को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।
आजम खान बेगुनाह हैं - अब्दुल्ला खान
सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा है कि आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है तो यह भाजपा की गलतफहमी है। 10 मार्च को भाजपा शायद इसकी प्रतिक्रिया देखेगी।
55 सीटों पर मतदान जारी
यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर बाद से पोलिंग बूथ की कतारों में और ज्यादा लोग जुड़ने लगे हैं। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पोलिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
EVM खराब, मतदाता परेशान
बिजनौर के धामपुर विधानसभा में EVM खराब होने से मतदाता परेशान हो गए हैं। प्राथमिक स्कूल तिलक के बूथ संख्या 89 पर वोट देने आए वोटर्स लाइन में लंबे समय से खड़े हैं। मशीन के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।
कहां कितने प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा में 40.81 फीसदी
बरेली में 39.14 फीसदी
बिजनौर में 38.68 फीसदी
बदायूं में 35.55 प्रतिशत
मुरादाबाद में 41.88 फीसदी
रामपुर में 40.06 फीसदी
सहारनपुर में 42.32 प्रतिशत
संभल में 22.91 फीसदी
शाहजहांपुर में 35.34 प्रतिशत
अब तक 39.07% मतदान
यूपी में दूसरे चरण के तहत 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक औसतन 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर होने के साथ ही मतदाता वोट देने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।
आजम खान की पत्नी ने डाला वोट
आजम खान की पत्नी और रामपुर विधायक डॉ. तंजीम फातिमा ने रामपुर की रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उनके साथ उनके बड़े बेटे और बहू ने भी वोट डाला और जीत का दावा किया।
10 दिन पहले मनेगी होली - मोदी
कानपुर देहात में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी।
EVM में गड़बड़ी को लेकर सपा ने की शिकायत
यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण का मतदान जारी है । इसी बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने मतदान बूथों और ईवीएम में आ रही समस्या को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा। आपको बता दें इससे पहले भी चुनाव आयोग को समाजवादी पार्टी के द्वारा कई पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने पत्र में लिखा की सम्भल ,शाहजहांपुर,बरेली और सहारनपुर की ईवीएम मशीनों में खराबी है जिसमें साईकिल का बटन काम नहीं कर रहा जिसकी वजह से मतदान बाधित है। इसी के साथ उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है ।
यूपी में 11 बजे तक 23.03 प्रतिशत मतदान
अमरोहा में 22.99 प्रतिशत
बरेली में 20.68 प्रतिशत
बिजनौर में 24.51 प्रतिशत
बदायूं में 21.95 प्रतिशत
मुरादाबाद में 25.84 प्रतिशत
रामपुर में 21.58 प्रतिशत
सहारनपुर में 25.16 प्रतिशत
संभल में 22.91 प्रतिशत
शाहजहांपुर में 21.55 प्रतिशत
भाजपा को 100 सीटें ही मिलेंगी - इमरान मसूद
सपा के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद आज सहारनपुर में अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। इमरान मसूद ने दावा किया कि भाजपा को प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी आज जनपद सहारनपुर में सपा का परचम लहराएगा भाजपा जीरो पर रहेगी उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से लोग त्रस्त हैं। उन्नाव कांड, हाथरस, लखीमपुर ऐसी कई घटनाएं हैं जिससे अब लोगों को समझ में आ गया है। इस बार सपा की सरकार बनेगी।